हिन्दी-विमर्श लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हिन्दी-विमर्श लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

9 जून 2009

चिरकुटों के चंगुल में हिन्दी - 3 ‘अंतिम ’

पत्र-पत्रिकाओं, संपादकों, लेखकों की करनी-धरनी के बाद बात करते हैं पुरस्कारों की । इस मामले में तो हिन्दी में चिरकुटई चरम पर नजर आती है । पुरस्कारों के लिए दिल्ली में कैसी-कैसी जोड़-तोड़, खींचतान, दांव-पेच और लाबींग की जाती है वह साहित्य की गलियों में भटकने वाले अच्छी तरह जानते हैं । पूरा का पूरा एक तंत्र काम करता है इसके पीछे । इन गिरोह के ‘सक्रिय सदस्य ’ लिखने-पढ,ने से ज्यादा इन्ही तिकड़मों में व्यस्त रहते हैं । अभी आजकल में ही मैत्रेयी पुष्पा का साक्षात्कार पढ़ रहा था । एक नारी को के बेहतर लेखन को पचा पाने में साहित्य जगत के मठाधीशों को होने वाली दिक्कत का जिक्र था । वाकया था मैत्रेयी की किताब अल्मा कबूतरी को पुरस्कार देने का इस पर कमलेश्वर का कहना था कि उसे ! उसके लिए तो राजेन्द्र यादव लिखते हैं । इसपर वहां मौजूद एक लेखिका ने बड़ी खरी टिप्पणी की कि राजेन्द्र एक अल्मा कबूतरी लिखकर दिखा दें तो जानूं ! उनके कहने का आशय महज यह था कि किताब में नारी की जो पीड़ा उभरी है वह एक नारी ही बयान कर सकती है । तो यह हाल है साहित्य के आसमां में चमकते चांद सितारों का । अब इससे नीचे के लेबिल पर किस-किस किस्म की चिरकुटई होती होगी सहज ही अंदाजा लगा लें । नया लेखक लाख क्रांतिकारी और उत्कृष्ट लिख कर मर जाए उसे सम्मान और पुरस्कार मिलने ही नहीं देते हैं उपर जमें बैठे मठाधीश । खैर यह तो हुई पुरस्कार को लेकर राजनीति की बात, अब पुरस्कारों पर भी जरा गौर करें । हिन्दी बोलने, जानने-समझने वालों की दुनिया इतनी बड़ी है । फिल्म, टीवी, मीडिया, पुस्तकें, संगीत से लेकर विज्ञापन तक अरबों-अरब का कारोबार चल रहा है हिन्दी के सहारे । पर हिन्दी के क्षेत्र में क्या है कोई ऐसा बड़ा ईनाम जो नोबेल और बुकर पुरस्कारों से टक्कर ले सके । यह बात अपनी जगह ठीक है कि पुरस्कार से जुड़ा सम्मान बड़ा होता है, पैसा नहीं, पर यह एक मेरी समझ में यह एक सैद्धांतिक बात है । व्यावहारिक नहीं । अंगरेजी में मात्र एक उपन्यास लिखने पर अरुंधती राय को बुकर के जरिए विश्वव्यापी सम्मान के साथ-साथ इतनी बड़ी राशि मिल जाती है कि जिंदगी भर कम से कम उन्हें आजीविका के बारे में सोचने की जरूरत नहीं । इन तनावों और संघर्ष से बेफिक्र होकर वह लिख-पढ़ सकती हैं । दूसरी ओर पहला गिरमिटिया जैसी उत्कृष्ट और शोधपरक किताब लिखने के लिए गिरिराज किशोर जैसे स्थापित साहित्यकार को पैसों के जुगाड़ में जगह-जगह भटकना पड़ जाता है और इसके चलते अर्सा लग जाता है उपन्यास पूरा करने में । तो यह है पुरस्कारों के अर्थ शास्त्र का व्यावहारिक पक्ष । मेरी समझ में हिन्दी के नाम पर करोड़ों कमाने वाले अगर मिल कर एक ऐसा पुरस्कार निर्धारित करें जो इन मायनों में बुकर और नोबेल को टक्कर दे सकेे तो बहुत बड़ी संख्या में नए लेखक हिन्दी के क्षे़त्र में उभर कर सामने आ सकते हैं, पुरानों को भी इससे लाभ ही होगा क्योंकि पुरस्कार तो किसी को भी मिल सकता है। एक व्यापक और सामूहिक पहल से मेरी समझ में ऐसा किया जा सकता है ।

चिरकुटों के चंगुल में हिन्दी - 3

पत्र-पत्रिकाओं, संपादकों, लेखकों की करनी-धरनी के बाद बात करते हैं पुरस्कारों की । इस मामले में तो हिन्दी में चिरकुटई चरम पर नजर आती है । पुरस्कारों के लिए दिल्ली में कैसी-कैसी जोड़-तोड़, खींचतान, दांव-पेच और लाबींग की जाती है वह साहित्य की गलियों में भटकने वाले अच्छी तरह जानते हैं । पूरा का पूरा एक तंत्र काम करता है इसके पीछे । इगिरोह के ‘सक्रिय सदस्य ’ लिखने-पढने से ज्यादा इन्ही तिकड़मों में व्यस्त रहते हैं । अभी आजकल में ही मैत्रेयी पुष्पा का साक्षात्कार पढ़ रहा था । एक नारी को के बेहतर लेखन को पचा पाने में साहित्य जगत के मठाधीशों को होने वाली दिक्कत का जिक्र था । वाकया था मैत्रेयी की किताब अल्मा कबूतरी को पुरस्कार देने का इस पर कमलेश्वर का कहना था कि उसे ! उसके लिए तो राजेन्द्र यादव लिखते हैं । इसपर वहां मौजूद एक लेखिका ने बड़ी खरी टिप्पणी की कि राजेन्द्र एक अल्मा कबूतरी लिखकर दिखा दें तो जानूं ! उनके कहने का आशय महज यह था कि किताब में नारी की जो पीड़ा उभरी है वह एक नारी ही बयान कर सकती है । तो यह हाल है साहित्य के आसमां में चमकते चांद सितारों का । अब इससे नीचे के लेबिल पर किस-किस किस्म की चिरकुटई होती होगी सहज ही अंदाजा लगा लें । नया लेखक लाख क्रांतिकारी और उत्कृष्ट लिख कर मर जाए उसे सम्मान और पुरस्कार मिलने ही नहीं देते हैं उपर जमें बैठे मठाधीश । खैर यह तो हुई पुरस्कार को लेकर राजनीति की बात, अब पुरस्कारों पर भी जरा गौर करें । हिन्दी बोलने, जानने-समझने वालों की दुनिया इतनी बड़ी है । फिल्म, टीवी, मीडिया, पुस्तकें, संगीत से लेकर विज्ञापन तक अरबों-अरब का कारोबार चल रहा है हिन्दी के सहारे । पर हिन्दी के क्षेत्र में क्या है कोई ऐसा बड़ा ईनाम जो नोबेल और बुकर पुरस्कारों से टक्कर ले सके । यह बात अपनी जगह ठीक है कि पुरस्कार से जुड़ा सम्मान बड़ा होता है, पैसा नहीं, पर यह एक मेरी समझ में यह एक सैद्धांतिक बात है । व्यावहारिक नहीं । अंगरेजी में मात्र एक उपन्यास लिखने पर अरुंधती राय को बुकर के जरिए विश्वव्यापी सम्मान के साथ-साथ इतनी बड़ी राशि मिल जाती है कि जिंदगी भर कम से कम उन्हें आजीविका के बारे में सोचने की जरूरत नहीं । इन तनावों और संघर्ष से बेफिक्र होकर वह लिख-पढ़ सकती हैं । दूसरी ओर पहला गिरमिटिया जैसी उत्कृष्ट और शोधपरक किताब लिखने के लिए गिरिराज किशोर जैसे स्थापित साहित्यकार को पैसों के जुगाड़ में जगह-जगह भटकना पड़ जाता है और इसके चलते अर्सा लग जाता है उपन्यास पूरा करने में । तो यह है पुरस्कारों के अर्थ शास्त्र का व्यावहारिक पक्ष । मेरी समझ में हिन्दी के नाम पर करोड़ों कमाने वाले अगर मिल कर एक ऐसा पुरस्कार निर्धारित करें जो इन मायनों में बुकर और नोबेल को टक्कर दे सके तो बहुत बड़ी संख्या में नए लेखक हिन्दी के क्षेत्र में उभर कर सामने आ सकते हैं, पुरानों को भी इससे लाभ ही होगा क्योंकि पुरस्कार तो किसी को भी मिल सकता है। एक व्यापक और सामूहिक पहल से मेरी समझ में ऐसा किया जा सकता है । शेष फिर- - -

6 जून 2009

चिरकुटों के चंगुल में हिन्दी- 2

पहली कड़ी में हमने हिन्दी अखबारों और पत्रिकाओं में होने वाली चिरकुटई की बात की थी । आज चर्चा करते हैं इलेक्ट्रानिक मीडिया और लेखकों की दुनिया की । इलेक्ट्रानिक मीडिया में अखबारों की तरह बेगारी की समस्या तो अमूमन नहीं होती, पर यहां की अपनी अलग पेचीदगियां हैं । पहली बात तो यह कि इलेक्ट्रानिक पत्रकारिता आज के दौर में पत्रकारिता कम, टेक्निकल टे्रड कहीं ज्यादा बन गई है । काम-काज में लिखने-पढ़ने का यहां बहुत स्कोप नहीं होता । ज्यादातर समय कैमरे या कम्प्यूटर के सामने सिर फोड़ते रहिए । जल्दबाजी का दबाव ऐसा कि दस में आठ आदमी हर वक्त टेंशन में ही रहते हैं । इसी मशीनीकरण से उबियाने के चलते ही बड़ी संख्या में चैनलों के साथी ब्लागिंग की दुनिया में उतरते हैं, केवल अपनी बौद्धिक संतुष्टि के लिए । इलेक्ट्रानिक माध्यमों में इसके अलावा एक बहुत बड़ी समस्या यह है कि यहां दाखिल होने के लिए लंबा जैक चाहिए । अगर आपका कोई परिचित किसी चैनल में अच्छी पोजीशन पर है तो किसी भी एक्स, वाई, जेड इंस्टीट्यूट से कोर्स कर लीजिए चाचा-मामा चैनल में फिट करवा देंगे आपको । वर्ना देते रहिए दस्तक पर दस्तक, कोई दरवाजा खोलने नहीं आता । चैनलों के दफ्तरों में बायोडाटा डालने के लिए अमूमन बाहर ही एक बाक्स रखा मिल जाएगा । उसमें बायोडाटा डालिए और भूल जाइये । बक्सा खोलकर देखने की जहमत भी नहीं उठाई जाती । कई जगह तो बताया जाता है कि हफ्ते-हफ्ते नौकरी, मान्सटर जैसी जाब साइट वाले ये बायोडाटा ले जाते हैं, महज अपना डाटाबेस बढ़ाकर अपना कारोबार फैलाने के लिए । कुल मिलाकर साहित्यिक रुचियों वाला या पढ़ने लिखने का शौक रखने वाला कोई आदमी इस क्षेत्र में उतरना चाहे तो उसे दाखिला मिलना ही बहुत मुश्किल है । करीब नब्बे फीसदी सीटें भाई-भतीजों और दिल्ली के इंस्टीट्यूटों के कंडीडेट्स से ही भर जाती हैं ।
उधर साहित्य की दुनिया में अपनी अलग ही किस्म की चिरकुटई है । किसी नए साहित्यकार को अपना वजूद साबित करने के लिए क्या-क्या पापड़ बेलने पड़ते हैं यह तो वही बेचारा जानता है, जो भुगतता है । सेमिनारों, सभाओं में बड़े भाई लोग आंसू बहाते हैं कि नई प्रतिभाएं नहीं आ रहीं हैं, और हकीकत में नये तो क्या अच्छे-अच्छे पुरनियों को भी लंगड़ी लगाने में बिरादरी वाले पीछे नहीं रहते । सीधा सा सवाल है मेरा कि नई प्रतिभाओं को बढ़वा देने के लिए आज तक किसी ख्यातिनामा साहित्यकार ने व्यक्तिगत स्तर पर किया ही क्या है! क्या कोई ऐसी सहृदयता नहीं दिखा सकता कि अपने उपन्यास या संग्रह में अपने साथ एक नए लेखक की कहानी, कविताएं आदि भी छापे । मेरा अपना मानना है कि हिन्दी की दुर्दशा पर आंसू बहाने के बजाय अगर बड़े लेखक ऐसी कोई पहल करें तो हिन्दी का कुछ तो भला हो ही सकता है । वर्ना किताब छपवाने में प्रकाशकों के चक्कर लगाते-लगाते नए लेखकों की चप्पलें घिस जाती हैं । जिसको बहुत तमन्ना हुई वह जहां तहां से पैसा जुगाड़ कर खुद अपने खर्चे पर किताब की कुछ प्रतियां छपवा लेता है । यह विडंबना नहीं तो और क्या है कि किसी नवोदित प्रतिभावान लेखक को लाख प्रयासों के बाद भी प्रकाशक नहीं मिलता, दूसरी ओर मल्लिका शेरावत और राखी सावंत आत्मकथा लिखने की घोषणा कर दें तो आज के आज उनके आगे प्रकाशकों की लाइन लग जाएगी । मोटी रायल्टी का पोस्ट डेटेड चेक लिए हुए । चर्चा के कुछ पहलू और भी हैं, शेष आगे - - -